नाबालिग ने रेप कर महिला की ले ली जान, SIT ने किया मामले का पर्दाफाश

 rape7.jpeg

गढवा : झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर मिल रही है। यहां एक नाबालिग ने एक महिला का रेप किया। फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसकी निर्ममता से हत्या भी कर दी। हत्या करने के बाद किशोर ने महिला के शव को एकांत स्थान पर फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इस घटना से पीड़ित महिला का परिवार सदमे में है। उन्होंने दोषी को सजा की मांग की है। 


किशोर ने कबूल किया जुर्म 

इस मामले की जानकारी गढवा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय अपने कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी। बताया कि शव मिलने के बाद महिला के साथ रेप होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। शव की पहचान भी देर से हुई। इस बाबत मृतक महिला के पिता ने प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने भी पुत्री के साथ दुष्कर्म की आशंका की बात कही है। पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी का गठन कर कार्रवाई की गयी। बताया कि गिरफ्तार किशोर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। किशोर को बाल गृह आश्रम भेज दिया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form