
रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले से बेहद चिंताजनक और परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने रामगढ़ जिले के आरबी हाईस्कूल सांडी में घुसकर स्कूल की छात्राओँ के साथ छेड़खानी की. उनपर धार्मिक नारे लगाने के लिए दबाव डाला विरोध करने पर वहां मौजूद छात्र-छात्राओँ के साथ लाठी-डंडे के साथ मारपीट की. इस हमले में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं. जिसके बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओँ ने रजरप्पा थाने का घेराव किया.
घटना के बाद इलाके में भारी तनाव
आरोप के मुताबिक गुरुवार को भी छात्राओँ के साथ विशेष समुदाय के युवकों ने छेडछाड़ की घटना को अंजाम दिया था. जिसका छात्राओँ ने विरोध किया था. जिसके बाद शुक्रवार को स्कूल में घुसकर फिर से छेडखानी की गई. धार्मिक नारे लगाने के लिए दबाव दिया गया. विरोध करने पर छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की गई है. इस मामले में छात्र-छात्राओं ने मो. फरहान, मो. रेहान, मो. दानिश, मो. अरशद, मो. जीशान, मो. साहिल , मो. जावेद सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ छेडछाड़ करने और जबरन धार्मिक नारा लगवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. इस घटना के बाद से सियासी हलचलें तेज हो गई हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जयंत सिन्हा ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. फिलहाल इस घटना से इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है.