गवाह को प्रभावित करने के मामले में साहिबगंज SP नौशाद आलम से पूछताछ शुरू

 

naushad.jpg

Prabhat Vision : साहिबगंज SP नौशाद आलम ईडी दफ्तर पहुंच गए है। जानकारी के मुताबिक नौशाद आलम से साहिबगंज में 1000 करोड़ अवैध खनन मामले में ईडी के गवाह विजय हांसदा पर दवाब बनाने को लेकर पूछताछ होगी। बता दें कि साहिबगंज एसपी दूसरे समन पर पूछताछ के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले उन्हें 10 नवंबर को समन भेजकर 22 नवंबर को हाजिर होने को कहा गया था। लेकिन तब वो पुलिस मुख्यालय से मंतव्य मांगने की बात कह हाजिर नहीं हुए थे। 


नौशाद आलम पर क्या है आरोप
नौशाद आलम से यह पूछताछ साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ रुपए के अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में की जाएगी। एसपी नौशाद आलम पर आरोप है कि उन्होंने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गवाह रहे विजय हांसदा पर दबाव बनाया था। उसके दिल्ली आने-जाने की व्यवस्था की। दिल्ली जाने के लिए रांची पुलिस केंद्र के सार्जेंट के जरिए टिकट बुक कराया। वैसे तो अवैध खनन, जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में कई आईएएस अधिकारियों से पूछताछ हो चुकी है लेकिन इस केस के सिलसिले में ईडी के सवालों का सामना करने वाले नौशाद आलम पहले आईपीएस अधिकारी होंगे। बताया जाता है कि इसमें रांची पुलिस के भी कई अधिकारियों की बड़ी भूमिका है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form