राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2023 (UGC NET) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप कभी भी जारी होने के अनुमान है। एग्जाम सिटी स्लिप एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी जहां से आप एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पूर्व जारी किये जाएंगे।
नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) का एग्जाम 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाना है। इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अब बड़ी खबर है। इन उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कभी भी एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो सकती है।
एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी जहां से अभ्यर्थी मांगी गयी डिटेल्स भरकर परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उसी के अनुसार एग्जाम की तैयारी कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि एनटीए की ओर से एग्जाम डेट्स के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी थी। इस नोटिफिकेशन के अनुसार एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पूर्व जारी कर दी जाएगी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि एग्जाम सिटी स्लिप आज जारी की जा सकती है।
