UP: मालगाड़ी की चपेट में आने से एक ही परिवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत

 

मालगाड़ी की चपेट में आने से एक ही परिवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत

रांची: उत्तर प्रदेश के बस्ती से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. इस भीषण हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है. दरअसल, यह घटना रविवार (26 नवंबर) की देर शाम टिनिच-गौर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक की है. यहां बीती रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाश रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी मिली. ट्रैक पर इस तरह एक साथ तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. 

हादसे में सुरक्षित बच गई एक महिला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में पांच साल के एक बच्चे समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है. मृतकों की पहचान रांची के पलिया गांव के रहने वाले सुनील, पिंटू और मुन्नी लाल के रूप में हुई है. इधर इस घटना के बाद परिवार में कोहरम मच गया है. इधर, इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को ट्रैक से बाहर निकलवाया. वहीं पुलिस की ओर से आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत ट्रेन के चपेट से हुई है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर ही मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गई. जबकि परिवार की एक अन्य महिला इस हादसे का शिकार होने से बच गई. हादसे के बाद महिला ने ही इसकी जानकारी बाकी लोगों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को शव को ट्रैक से बाहर निकलवाया.  

 
ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया परिवार
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मालगाड़ी ट्रेन गौर से बस्ती की ओर जा रही थी. इसी बीच अछानक कैथोलिया गांव के सामने 584/14 संख्या पोल के समक्ष रेलवे ट्रैक क्रॉस करते वक्त तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए. तीनों को ट्रेन से ठोकर लगी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई जबकि उनके साथ जा रही एक अन्य महिला हादसे का शिकार होने से बच गई. इधर इस हादसे के बाद मालगाड़ी ड्राइवर ने इसकी जानकारी स्थानीय स्टेशन को दी. कि रेलवे ट्रैक क्रॉस करते हुए तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए है. सूचना के बाद रेलवे अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे. जहां शव के पास से उन्होंने एक झोले बरामद की जिसमें कपड़े और अन्य सामान थे. वहीं इस हादसे में सुरक्षित बची परिवार की उस महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form