जमशेदपुर: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ऑर्चरी चैंपियनशिप के आगामी चरण के लिए कोल्हान यूनिवर्सिटी समेत झारखंड के 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पंजाब के पटियाला में आयोजित प्रतियोगिता के बाद, चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इनमें इंडिविजुअल कॉम्पाउंड में कोल्हान यूनिवर्सिटी के संजीत कुमार और रोहन कुमार भी शामिल हैं।
रांची यूनिवर्सिटी के पवन कुमार और चंदन साही मुंडा भी चयनित हुए हैं। इसके अलावा, कंपाउंड वीमेंस टीम के लिए रांची यूनिवर्सिटी की बबिता कुमारी, सविता कुमार, रीना कुमार, और कोल्हान यूनिवर्सिटी की मनीषा नायक, ननिका पूर्ती भी चयनित हुईं। इंडिविजुअल कॉम्पाउंड वीमेंस टीम के लिए सिदो-कान्हो यूनिवर्सिटी की सुस्मिता मांडी भी चयनित हुई हैं।
