jamshedpur: सनातन उत्सव समिति ने वीर बाल दिवस मनाया, चार साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि



जमशेदपुर: सनातन उत्सव समिति ने साकची स्थित जिला कार्यालय में गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए वीर बाल दिवस मनाया। समिति के सदस्यों ने उनकी तस्वीरों पर पुष्प अर्पित किए और दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की यह पहल की सराहना की कि वे इस तारीख को वीर बाल दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि साहिबजादों के बलिदान से हमें अपने धर्म और आदर्शों के प्रति समर्पित रहने की सीख मिलती है।

तिवारी ने इस मौके पर आगे कहा कि इसे बच्चों को शिक्षा देने और समझाने का अवसर बनाना चाहिए। कार्यक्रम में सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, कुलदीप सिंह, नीरज सिंह, सूरज ओझा, अभय सिंह, सुजल कुमार, अनूप सिंह, अमृत सिंह, अमृतपाल सिंह, सन्नी सिंह, मनीष सिंह, राहुल प्रसाद जैसे अन्य सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form