जलापूर्ति हेतु नया मोटर शुरू, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 15000 लोग होंगे लाभान्वित



जमशेदपुर:  बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस में 75 एचपी का नया मोटर, पंप सेट, स्टार्टर लगने के पश्चात इसका विधिवत उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूजा अर्चना के साथ किया।

 विधायक संजीव सरदार ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मैकेनिकल कार्यपालक अभियंता सुनीता कुमारी सामंत, कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार, एसडीओ जितेंद्र कुमार, जेई किशन कुमार किस्कू सहित पंचायत प्रतिनिधि के उपस्थिति में फीता काट कर मोटर पंप सेट का बटन दबाकर पानी चालू करवाए। तत्पश्चात बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पानी की आपूर्ति होने लगी। इससे 1140 क्वार्टर वाली बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 15000 लोग लाभान्वित होंगे। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बाटकर हर्ष व्यक्त एवं खुशी का इजहार भी किया गया। इस मौके पर विभाग के पदाधिकारीगण, पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे। 

उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के पूर्व पंप हाउस परिसर में ही एक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि विगत कई वर्षों से बागबेड़ा कॉलोनी वासियों की यह मांग आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि नया मोटर पंप सेट लगाकर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी को एक तोहफा देने का कार्य किया गया है, जिसे कदापि भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रिटिश जमाने के लगे मोटर पंप सेट से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी वासियों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।  मगर आज नया मोटर पंप सेट लग जाने से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी वासियों को पानी की समस्या और बार-बार मोटर जलने की समस्या से भी निजाद मिल गई है। 

उन्होंने कहा कि नया मोटर लगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि एवं बागबेड़ा कॉलोनी वासियों के लगातार प्रयास के कारण यह कार्य संभव होने पर उन्होंने सारे लोगों को बधाई भी दी है। उन्होंने आगे कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस में नया फिल्टर प्लांट योजना का निर्माण कार्य एक करोड़ 88 लाख की लागत राशि से यह भी पूरा हो जाएगा। तत्पश्चात पानी की समस्या से हमेशा के लिए बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को निजात मिल जाएगी। 

इस तरह उन्होंने कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी वासियों से किए गए वादे को आज मै पूरा करके एक तोहफा भेंट करने का कार्य किया हूं। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने जनहित में विधायक संजीव सरदार के द्वारा पानी की समस्या से निजाद दिलाए जाने उन्हें बधाई भी दिए हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से उमा मुंडा, सुनील गुप्ता, संतोष ठाकुर, अनिल सिंह, अजीत सिंहा, इंद्रजीत सिंह, बहादुर किस्कू, सीमा पांडे, गीता देवी,  राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, बाहामुनी हेंब्रम, मनोज नाहा, अनामिका सरकार, रंजन सिंह, सुनील सिंहा, मुकेश झा, मृत्युंजय, केडी मुंडा, गौरव, राहुल प्रजापति उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form