जमशेदपुर : गम्हरीया थाना अंतर्गत राहरगोड़ा मोड़ के समीप एक कार ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम सीमा ठाकुर है. जो कांड्रा स्थित गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षका है।
वह अपनी ड्यूटी पूरी कर कांड्रा से अपने घर की ओर सर्विस रोड से जा रही थी जैसे ही वह राहरगोड़ा मोड़ के पास पहुंची कि एक गम्हरिया की ओर से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण स्कूटी सवार सीमा ठाकुर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
टक्कर मार कार फरार हो गया। वहीं जोरदार टक्कर के कारण महिला का काफी रक्तस्राव भी हुआ है। वही उक्त घटना से घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता कांड्रा डोकाकुली निवासी प्रदीप कुमार गुड्डू अपने किसी निजी काम से गम्हरिया जा रहे थे जैसे ही उन्होंने घायल महिला को देखा उन्होंने तुरंत ही जीआरडीसीएल एंबुलेंस को सूचना दी .सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस घायल महिला को अस्पताल ले गई. वहीं प्रदीप कुमार गुड्डू ने घायल को अस्पताल पहुंचने में काफी मदद की।
