मानगो बालीगुमा गायत्री होम्स का 17 वर्षीय बालक कौशिक आठ दिन से लापता ,नहीं मिला कोई सुराग



परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाया गुहार 

जमशेदपुर : मानगो बालीगुमा गायत्री होम्स के रहने वाले संजीव कुमार गुप्ता का इकलौता बेटा कौशिक गुप्ता 12 दिसंबर से अपने घर से लापता है । 12 दिसंबर के दिन प्रात 8:30 बजे ट्यूशन पढ़ने की बात कह कर कौशिक अपने घर से बैग लेकर निकला उसके बाद घर लौट कर नहीं आया । 

कौशिक सीतारामडेरा हाई स्कूल का विद्यार्थी है परिजन जब विद्यालय जाकर कौशिक के बारे में पता किया तब विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कौशिक एक दिन पूर्व विद्यालय से अपना टीसी ले चुका है और विद्यालय दोबारा नहीं आने की बात कही है । कौशिक के परिजन परेशान होकर मामले की जानकारी एमजीएम थाना में दिए । एमजीएम थाने के द्वारा मोबाइल का लोकेशन निकालने पर पता चला कि कौशिक रांची पर है कुछ देर बाद लोकेशन बंद हो गया उसके दूसरे दिन लोकेशन हावड़ा में बताया गया परिजन एमजीएम थाना के सिपाही के साथ हावड़ा गए लेकिन वहां कौशिक का कुछ आता पता नहीं चला दो दिन बाद कौशिक का लोकेशन बनारस का अस्सी घाट बता रहा था ।

 कौशिक घर का इकलौता बेटा है कौशिक के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल हुआ है कौशिक के पिताजी ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया । कौशिक के परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह एसएसपी कार्यालय जाकर ग्रामीण एसपी से मिलकर मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर संबंधित थाने को बोलकर कौशिक को पकड़ने की बात कही जिससे जाकर परिजन आसानी से कौशिक को वापस ला सके । मौके में मौजूद ग्रामीण एसपी ने परिजनों को भरोसा दिलाया जिला प्रशासन का पूरा प्रयास कौशिक को खोजने के लिए रहेगा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form