न्यू दिल्ली : चेन्नई के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को आशिक नाम के उसके प्रेमी ने शुक्रवार को हत्या कर दी। लड़की का नाम फौजिया है, जिसकी गला घोंट कर हत्या की गई है। इसके बाद उसने शव की तस्वीर खींचकर उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। जब लड़की के दोस्तों ने यह तस्वीर देखी तो उन्होंने क्रोमपेट पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सभी लॉज और होटलों की तलाशी ली। क्रोमपेट में सीएलसी वर्क्स रोड पर स्थित एक होटल में शव मिला। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि केरल के कोल्लम के रहने वाली 20 वर्षीय फौसिया और 20 साल के ही आशिक ने सुबह 10.30 बजे चेक इन किया था।
पांच साल से दोनों रिलेशन में थे
पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। जिसमें दिखा कि आशिक एक होटल में है वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों पांच साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने चुपके से शादी भी कर ली थी। दोनों को एक बच्चा भी हुआ था जिसे उन लोगों ने चिकमंगलूर में गोद लेने के लिए दे दिया था। उस वक्त फौसिया 17 साल की थी। फौसिया न्यू कॉलोनी के एक हॉस्टल में रहती थी। वह पिछले तीन दिनों से कॉलेज नहीं गई थी। बताया जा रहा है कि होटल में चेक इन करने के तुरंत बाद दोनों की आपस में बहस हो गई। फौसिया ने आशिक से उसके दूसरे अफेयर के बारे में पूछा। पुलिस ने कहा कि आशिक ने फौसिया को पहले मारापीटा और फिर अपनी टी-शर्ट से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव की तस्वीर खींचकर उसको अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लगाया। कॉलेज में फौसिया के कुछ दोस्तों के पास आशिक का नंबर था। उन्होंने शाम 5 बजे के आसपास यह देखा और पुलिस को फोन किया।