ससुराल आए दामाद की हत्या, ससुर के खेत में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस


मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को ससुर के खेत में ही गाड़ दिया गया। मामला तब सामने आया जब लोगों को गंदी बदबू परेशान करने लगी। लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। गड्ढा खोदने पर शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया। शव की पहचान 30 साल के चंदन कुमार सिंह के रूप में हुई है। चंदन के परिजनों ने उसके ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को लेकर चंदन के सास-ससुर से पूछताछ कर रही है। वहीं उसकी पत्नी और साले को गिरफ्तार किया गया है।  

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार चदन मधुवनी जिले के झंझापुर के लबनी गांव का रहने वाला था। वह अपने ससुराल मुजफ्फरपुर के बरुआरी 25 नवंबर की शाम आया था। अगली सुबह खबर आई की वह गायब हो गया। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को बदबू आने पर ग्रामीणों ने हमें जानकारी दी। वहां पहुंचे तो गड्ढे से शव निकला। चंदन की 8 साल पहले शादी मिथिलेश सिंह की पुत्री मनीषा कुमारी से हुई थी। उसके 2 बेटे हैं। पत्नी छठ के बाद मायके आई थी इसलिए वो उसे लेना आया था। 

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी और एक साले को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक अन्य साला फरार है। पुलिस चंदन के ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं पाया है लेकिन पत्नी और साले ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form