अलाव तापते समय झोपड़ी में लगी आग, 2 बच्चे जिंदा जले, मौत; तीन लोगों की हालत गंभीर

ोोु.jpg

पटना : पटना से सटे पंडारक इलाके के पैतानीचक गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अलाव तापते समय एक झोपड़ी में आग लग गई। आग में दो बच्चे जिंदा जल गये। तीन लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। तीनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मृतकों में कपिल महतो का बेटा कार्तिक कुमार (12 वर्ष) और अशर्फी महतो की बेटी जीतनी कुमारी (13 वर्ष) शामिल हैं। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ठंड के कारण गांव में कुछ लोग अलाव जलाकर ताप रहे थे। तभी आग की चिंगारी उड़कर पास की झोपड़ी पर जा गिरी। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, आग ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलने लगी। झोपड़ी के अंदर बैठे तीन लोग बाहर की ओर भागे। लेकिन एक लड़का और एक लड़की अंदर फंस गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। झोपड़ी के अंदर फंसे दोनों बच्चों की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form