प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची थी रांची, 8 लड़कों ने किया गैंगरेप

नामकुम.jpg

नामकुम.: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता मूल रूप से खूंटी के रहने वाली है और वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए रांची पहुंची थी। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना शनिवार देर रात की है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता का अपने प्रेमी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह खूंटी से तुपुदाना अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। वह तुपुदाना के हुलहुंडू के मुख्य सड़क पर अकेले घूम रही थी। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे डरा-धमका कर बाइक पर बैठा लिया और उसे खरसीदाग जंगल ले गए। वहां पर पहले से पांच अपराधी शराब का सेवन कर रहे थे। नाबालिग अपराधियों के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन सभी ने उसके साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया। जब लड़की की स्थिती खराब होने लगी तो उसे बाइक से लेकर 12 बजे रात को दस माइल चौक छोड़ दिया। लड़की किसी तरह एक ऑटो की मदद से तुपुदाना थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

तुपुदाना पुलिस ने बताया कि लड़की की सामूहिक दुष्कर्म के बाद स्थिती बहुत खराब है। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं घटनास्थल पर एफएसएल टीम से जांच करवाई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतलें बरामद हुई है। जिससे अंशका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले शराब का सेवन किया फिर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शराब की बोतलों से एफएसएल की टीम को फिंगर प्रिंट भी मिले है। पुलिस 8 युवकों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form