सरायकेला: जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया सरायकेला शाखा का 20वां स्थापना दिवस नवनिर्मित शाखा परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आंचलिक प्रबंधक ने किया।
इस मौके पर बैंक प्रबंधक एवं अग्रणी जिला प्रबंधक ( LDM ) ने गुलदस्ता देकर आंचलिक प्रबंधक का स्वागत किया. वहीं इस मौके पर बैंक के पुराने खाता धारकों को सॉल देकर आंचलिक प्रबंधक के द्वारा सम्मानित किया गया। तथा बैंक उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी गई।
बैंक के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 13 लाख 72 हजार के ऋण का वितरण लाभुकों के बीच किया गया। इस मौके पर SUDLIFE के स्टेट हेड इंद्रजीत सिंह तथा शाखा के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक गोविंद हंसदा, मेघा सिंह, बॉबी टुडू, रितेश रजक, प्रमोद कुमार मुंडा, रूही, सतीश कुमार, राहुल जायसवाल, गणेश नायक गुरु चरण एवं मंगल सहित अन्य उपस्थित रहे।
