विस्टाडोम ट्रेन पर हुआ पथराव, 2 कोच का शीशा टूटा


रांची : न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस के विस्टाडोम ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। पत्थर मारकर दो कोच का शीशा तोड़ दिया गया है। एक दिन पहले इसी ट्रेन के गार्ड पर पत्थरबाजी की गई थी। 18618 डाउन न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 16.40 बजे कोडरमा स्टेशन पर आई। लोको पायलट विनोद कुमार यादव ने चार्ज लेते वक्त देखा कि विस्टाडोम और सी 2 कोच का शीशा टूटा हुआ है। 


महेशपुर हाल्ट और कोडरमा के बीच की घटना 
ऑन ड्यूटी टीटीई पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि यह घटना गिरिडीह-कोडरमा सेक्शन के महेशपुर हाल्ट और कोडरमा के बीच हुई है। आरपीएफ कोडरमा के जवानों ने दोनों स्टेशनों के बीच पड़ने वाले नीरू नवाडीह, सलाईतंड व अन्य गांवों में जाकर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल में केस किया गया है। 


इससे पहले भी घटना को अंजाम दिया गया 
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब असामाजिक तत्वों ने ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की हो। इससे पहले भी कई ट्रेनों पर पथराव किया गया है। हाल-फिलहाल में ही राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्‍सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form