डॉन दाउद इब्राहिम की मौत की खबर, पाकिस्तान में इंटरनेट बंद; खाने में दिया गया जहर



नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान में 3 दशकों से आतंक का कथित पर्याय बने अंडरवल्ड सरगना दाउद इब्राहिम की मौत की खबर आ रही है। इस खबर के फैलने के साथ ही पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि दाउद को तीन दिन पहले किसी ने खाने में जहर मिलाकर दिया था। उसे एक निजी असप्ताल में एडमिट किया गया, जहां डॉन की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। पाक पुलिस जहर वाले प्रकरण की जांच कर रही थी, इसी बीच दाउद की मरने की खबर ने सबको चौंका दिया है। दाउद को अस्पताल में भी कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था। 

करांची के निजी अस्पताल में एडमिट था 

3 दिन पहले दाउद इब्राहिम को करांची के निजी अस्पताल में एडमिट किया गया था। अस्पताल के जिस तल्ले में दाउद को रखा गया था, वहां किसी और को जाने की अनुमति नहीं थी। दाउद के इलाज में लगे चिकित्सक, उसके बहुत करीबी परिजन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को ही वहां इंट्री दी जा रही थी। बताया जा रहा है कि दाउद के किसी करीबी ने ही उनको जहर दे दिया। हालांकि पुलिस या चिकित्सक टीम की ओर से अभी तक इस बात की तस्दीक नहीं की गयी हैं। 

मुंबई पुलिस सक्रिय 

इधर दाउद इब्राहिम की मौत की खबर के बाद मुंबई पुलिस भी सक्रिय हो गयी है। मुंबई पुलिस महाराष्ट्र में रह रहे उसके परिजनों से बात करने की कोशिश कर रही है। खबर है कि पुलिस ने दाउद के करीबी रिश्तेदार साजिद वागले और अलीशाह पारकर से फोन पर बात की है। इसी साल, मुंबई में दाउद की बहन हसीना पारकर ने प्रेस को बताया था कि दाउद इस वक्त पाकिस्तान में है और उसने कुछ दिन पहले दूसरी शादी की है। बता दें कि मुंबई में दाउद की कई बेनामी संपतियां हैं। दाउद की मौत से उनपर कानूनी रूप से अधिकार के लिए लड़ाई छिड़ सकती है।    


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form