बिना तनख्वाह 3 माह से रिम्स में ड्यूटी कर रहे 400 होमगार्ड जवान, परिवार चलाना हुआ मुश्किल

home1.jpg

रांची : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में तैनात 400 होमगार्ड जवानों को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला है। अब होमगार्ड के जवान वेतन की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सोमवार को भी होमगार्ड के जवानों ने वेतन की मांग की है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि उन्हें जल्द से जल्द वेतन दिया जाए ताकि वह अपने परिवार का खर्च उठा सके। 

होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले 3 महीने से वेतन नहीं दिया गया है। जबकि होमगार्ड के जवान रिम्स के विभिन्न वार्ड, डॉक्टर्स हाउसिंग कॉलोनी, हॉस्टल और रिम्स परिसर के विभिन्न जगहों पर सुरक्षा में तैनात रहते हैं। इसके अलावा वो मरीजों को मदद भी देते हैं। 

राजीव कुमार तिवारी ने यह भी बताया  कि वेतन नहीं मिल पाने की वजह से उधार लेकर जीवन काटना पड़ रहा है।  क्रिसमस के मौके पर राज्य सरकार दूसरे कर्मचारियों को एडवांस में पेमेंट कर रही है लेकिन होमगार्ड जवानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा। होमगार्ड के जवान 24 घंटे अस्पताल के सुरक्षा में जुटे रहते हैं।  इसके बावजूद सरकार समय पर हमें वेतन नहीं दे रही है। जवानों का कहना है कि अगर वेतन जल्द नहीं मिला, तो ड्यूटी करने नहीं आएंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form