Adityapur : स्टील कंपनी का गार्ड करता था मानव तस्करी, कानपुर से भागकर आई काजल ने खोला राज



आदित्यपुर: जगजीत स्टील कंपनी में गार्ड की नौकरी करने वाला सूरज यादव नामक युवक वर्षों से मानव तस्करी कर रहा था. इसका खुलासा कानपुर से भागकर आई शर्मा बस्ती की काजल कुमारी नामक युवती ने किया है. बतौर काजल ने पुलिस को बताया कि सूरज यहां से गरीब लड़कियों को बहला फुसलाकर कानपुर ले जाकर शादी करवा कर बेच देता था.

इस बात से आक्रोषित बस्तीवासियों ने मंगलवार की सुबह कंपनी में धावा बोलकर काफी हंगामा किया है. इस हंगामा को लेकर आरोपी कंपनी से फरार हो गया है. जिससे गुस्साए बस्तीवासियों ने आरोपी की पत्नी और बेटी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. बता दें कि बस्ती वासियों ने सूरज उर्फ ओपी यादव पर लड़की की खरीद- बिक्री का आरोप लगाया है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा- बुझाकर थाने ले आई है. हालांकि आरोपी भागने में सफल रहा है. कानपुर से भागकर आई काजल ने बताया कि सूरज मूल रूप से यूपी का रहने वाला है. विगत 7 सालों से लड़कियों की खरीद- बिक्री का काम कर रहा है. बताया कि उसने अपनी बेटी के साथ मिलकर कई मासूम आदिवासी लड़कियों को लखनऊ जैसे शहरों में बेच डाला है.

आरआईटी मोड़ पर अपनी साइकिल रिपेयरिंग की दुकान खोल रखा है और वहीं से काला कारोबार करता था. साइकिल दुकान के बगल में स्थित जगदीप स्टील कंपनी में भाड़े में रहता है. बता दे कि लड़की की खरीद- बिक्री में सूरज के साथ अन्य व्यक्ति भी शामिल है. वे लोग भी भाग निकले हैं. सूरज लड़की को काम पे लगाने के बहाने लाता है और उसे बाहर शहरों में बेच दिया करता है. कई लड़कियां उसका शिकार होने के बाद किसी तरह बच- बचाकर भाग निकली और अपने घर पहुंच परिजनों से अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद बस्तीवासी एकजुट होकर मंगलवार को आरोपी के ठिकाने पर हंगामा किया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form