व्यवसायी के अपहरण मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को दबोचा, 3 वाहन जब्त

 व्यवसायी के अपहरण मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को दबोचा, 3 वाहन जब्त

मधुपुर: देवघर के मधुपुर में पाथरोल थाना क्षेत्र के मधुपुर-सारठ मार्ग से एक व्यवसायी मिथुन दास को अपरहण करने मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सभी अपराधियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने तीनव वाहन भी जब्त किए है. 
 
बता दें, बीते 27 नवम्बर को अपराधियों ने बारात जाने के क्रम में पाथरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हौर मोड़ के पास से व्यवसायी मिथुन दास को अपहरण कर लिया था जिसके बाद अपराधी उससे 80 लाख रूपए फिरौती की मांग कर रहे थे. हालांकि मामले की जानकारी के बाद पुलिस की दबिश के बाद अपहरणकर्ताओं ने व्यवसायी को जसीडीह थाना क्षेत्र में छोड़ दिया था और उसके बाद वे वहां से फरार हो गए थे. हालांकि मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपरहणकर्ताओं को पकड़ लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलजोरी के रहने वाले प्रभात कुमार सिंह और रणवीर सिंह, करौ थाना क्षेत्र के सालतर के रहने वाले ब्रजेश कुमार, पालोजोरी थाना क्षेत्र के जमुआ निवासी रोहित पंडित और खागा थाना क्षेत्र के मसानजोर गांव के रहने वाले विजय यादव के नाम शामिल हैं.  
 
इधर, व्यवसायी मिथुन दास को पुलिस ने सही सलामत बरामद करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था जिसमें घटना के संबंध में जानकारी देते हुए व्यवसायी ने बताया कि वे पथरड्डा ओपी के सिमरातरी गांव से उज्ज्वल दास की शादी के लिए मधुपुर के भेड़वा गांव बारात कि लिए निकले थे लेकिन इसी बीच कोल्हौर मोड़ के पास अज्ञात आपराधियो ने जबरन बारात गाड़ी को रुकवाया और उसके बाद उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया. इतना ही नहीं अपराधियों ने खुद को साइबर पुलिस का कर्मी बताया. जिससे वह घबरा गया. इस दौरान वह अपनी गाड़ी से उतरा और अपराधियों के गाड़ी में बैठ गया. इस घटना से बारातियों में अफरा-तफरी मच गई थी. 
 
वहीं बारात में शामिल निरंजन दास ने इस मामले की जानकारी तुरंत पाथरोल थाना को दी. जिसके बाद इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पुलिस अलर्ट हो गई. पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी की और इस दौरान अपराधियों का लोकेशन, मोबाइल चैट और अपहरण हुए व्यवसायी के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करते हुए दबिश दी. जिसके बाद अपराधियों ने मिथुन दास को छोड़ दिया और वे सभी मौके से फरार हो गए. मगर मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपरणकर्ताओं को दबोच लिया. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form