भारत में 628 नए कोरोना संक्रमित मिले, 63 JN- 1 मरीज; 4 हजार के पार आंकड़ा

corona_test1.jpg

नई दिल्ली : भारत में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। बीते 24 घंटे में देशभर से 628 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 63 मामले कोरोना के नए वैरिएंट JN- 1 के है। देशभर में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई है। केरल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 128 नए मामले केवल यहां से सामने आए हैं। इसके अलावा एक की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट 'जेएन. 1' देश के प्रमुख राज्यों में पांव पसार रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 'जेएन. 1' के महाराष्ट्र में नौ, कर्नाटक में आठ, केरल में छह, तमिलनाडु में चार और तेलंगाना में दो मामले सामने आए हैं। गोवा में सबसे अधिक 34 मामले पाए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक एक्टिव मामले केरल में पाए गए हैं। यहां बीते 24 घंटे में 128 एक्टिव केस रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार से अधिक हो गया है। एक नए मरीज की मौत के साथ देशभर में कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 5,33,334 तक जा पहुंचा है। मामले में मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। 

केंद्र सरकार ने कहा है कि कोविड-19 के मामलों में मौजूदा बढ़ोतरी चिंताजनक नहीं है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, सरकार ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने, अन्य बीमारियों से पीड़ित होने पर फेस मास्क पहनने, भीड़ में जाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, भारत में JN.1 वैरिएंट का कोई समूह नहीं देखा गया है। सभी मामलों में संक्रमण के हल्के लक्षण पाए गए। मरीज बिना किसी जटिलता के ठीक भी हो रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form