
रांची: राजधानी रांची के तत्कालीन सहायक वन बंदोबस्त पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ ACB (भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो) ने प्राथमिकी दर्ज की है.
उनपर पद का दुरुपयोग कर 6 करोड़ 31 लाख का भ्रष्टाचार करने का आरोप है. मुअवाजा निष्पादन के निपटारा में भी उनपर भ्रष्टाचार करने का आरोप है.
बता दें मामले के सूचक एसीबी के इंस्पेक्टर विभा प्रसाद सिंह ने शिकायत की थी. वहीं इस मामले को लेकर एसीबी ने पहले PE दर्ज किया था. राजेंद्र प्रसाद दुमका के सहायक वन बंदोबस्त पदाधिकारी से सेवानिवृत हुए है.