जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर-7 हरिमंदिर के पास जिस लड़के की 8 नवंबर पिटाई गई थी उस लड़के ने आखिरकार गुरुवार को दम तोड़ दिया। मृतक का नाम जगजीत सिंह है। जगजीत के बड़े भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मारपीट की घटना में आरोपी बबली सिंह और अन्य दो अज्ञात पर केस किया गया है।
गौरतलब है कि 8 नवम्बर 2023 को जगजीत एक पार्टी में गया था। वहां उसकी मुलाकात उसकी गर्लफ्रेंड से हुई थी। वह उससे बातचीत करने लगा, इसी बीच प्रेमिका के परिवार वाले आ गये और उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि गर्लफ्रेंड के घरवालों ने लड़के को इतना पीटा की उसकी मरने वाली स्थिति हो गई। गंभीर हालत में उसे टीएमएच में भर्ती किया गया, वहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उसे रिम्स से उसके घर बिरसानगर ले जाया गया। घर लाने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। इसके बाद रात में ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
