आईईडी प्लांट करने के क्रम में ब्लास्ट, एक महिला नक्सली घायल



चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोनुवा के बोयकेड़ा पंचायत के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी प्लांट करने के क्रम में ब्लास्ट होने से एक महिला नक्सली घायल हो गयी है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार की मध्य रात्रि आईईडी बम महिला नक्सली सदस्य लगा रही थी, तभी अचानक आईईडी बम ब्लास्ट हो गया.


इससे महिला नक्सली उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई. ग्रामीण महिला नक्सली की मौत होने और उसे सहयोगी नक्सलियों द्वारा साथ ले जाने की भी बात बता रहे हैं. आईईडी प्लांट करने के क्रम में आईईडी ब्लास्ट होने की घटना के बाद सहयोगी नक्सली अपने घायल महिला नक्सलीको लेकर जंगल की ओर लेकर चले गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस शनिवार को घटना स्थल पर पहुंचकर मामले का सत्यापन करने में जुटी है, लेकिन अब तक पुलिस को कोई सुराग नही मिल सका है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form