आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले वैसे लोगों की अब खैर नहीं है जो अपनी प्रॉपर्टी की गलत जानकारी देकर टैक्स चोरी कर रहे हैं. नगर निगम ने अब संदेहास्पद प्रॉपर्टी की भौतिक सत्यापन शुरू की है और उनके द्वारा की जा रही प्रॉपर्टी टैक्स चोरी का खुलासा करने में जुट गई है.
शुक्रवार को दिनभर किये गए भौतिक सत्यापन में अब तक ऐसे 46 प्रोपर्टी चिन्हित किए गए हैं जिनके विरुद्ध टैक्स चोरी की करवाई की जाएगी.
जानकारी देते हुए नगर प्रबंधक देवाशीष प्रधान ने बताया कि नगर निगम के प्रशासक आलोक कुमार के निर्देश पर सहायक प्रशासक के नेतृत्व में चिह्नित ऐसे प्रॉपर्टी होल्डर जो अपने होल्डिंग का एरिया काम दिखाकर कर टैक्स चोरी कर रहे है वैसे होल्डिंगदाताओं के प्रॉपर्टी का भौतिक सत्यापन शुरू किया गया है. उन्हें प्रथम दृष्ट्या चेतावनी दी जा रही है और जल्द से जल्द री असेसमेंट करने का निर्देश दिया जा रहा है.
