झारखंड में भी दिखेगा चक्रवात मिचौंग का असर

cyclone.jpg

रांची : बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में उठ रहे चक्रवात मिचौंग का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। चक्रवात के कारण राज्य में बारिस के आसार बन रहे हैं। रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। सोमवार यानि आज भी धूप नहीं खिली है। वहीं मंगलवार को भी मौसम का कुछ ऐसा ही हाल रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से बादल घने होंगे। राज्य में 6-7 दिसंबर तक बारिश हो सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। 


मौसम विभाग के अनुसार 6-7 को चक्रवात मिचौंग का असर झारखंड में देखने को मिलेगा। आज यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के दक्षिणी और तमिलनाडु के उत्तरी तट से टकराएगा। इसके बाद नेल्लोर और मछलीपट्टनम के रास्ते उत्तर की ओर बढ़ेगा। इस दौरान झारखंड के सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आएगी। जिसके बाद राज्य में ठंड बढ़ेगी। 


मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इस साल ठंड बाकी सालों से कम पड़ेगी। शीत दिवस और शीतलहर के दिनों की संख्या में कमी आ रही है।अभी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। नमी का प्रवाह लगातार बने रहने से न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर है। अगले एक-दो दिनों में इसमें कुछ कमी आएगी। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब की वजह से सात और आठ दिसंबर को भी आंशिक बारिश की स्थिति भी बन सकती है। इसके बाद ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form