कन्नौज: सांसद सुब्रत की अपील सपाइयों को अयोध्या में बैन करें



कन्नौज: भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने राम मंदिर पर सपा मुखिया के बयान पर पलटवार किया है। एक तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण मिलने पर कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई थी वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसद ने वीडियो जारी कर सपा नेताओं को अयोध्या में न घुसने देने की श्रीराम मंदिर ट्रस्ट से अपील की है। इससे सियासी गलियारो में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

2 दिन पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आन कैमरा बयान देते हुए कहा था कि यदि उन्हें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिलेगा तो वह जरूर कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके इस बयान पर कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने वीडियो जारी करते हुए जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी राम भक्तों की हत्यारी है। इन लोगों ने न सिर्फ रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं थीं, बल्कि गर्व के साथ इस बात को कहते भी हैं कि हमने गोलियां चलवाई थीं। ये वही लोग हैं जो "हवा में उड़ गए जय श्रीराम जैसे नारे लगाते थे और ये कहते हुए भाजपा का मजाक उड़ाते थे कि मन्दिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे।

भाजपा सांसद ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट से अपील करते हुए कहा कि वह देश-दुनिया के सभी सनातनियों और राम भक्तों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित करें लेकिन भगवान राम का मजाक बनाने वाली राम भक्तों की हत्यारी समाजवादी पार्टी के नेताओं को आमंत्रित न करें। जब तक सपा के नेता अपनी करतूतों पर माफी न मांग लें, तब तक उनको मन्दिर परिसर में घुसने न दिया जाए। ऐसे लोगों का अयोध्या में प्रवेश बैन कर दिया जाए। भाजपा सांसद के इस बयान के बाद से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form