कन्नौज: कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह को याद किया


कन्नौज: आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय उमर्दा तिर्वा में पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में मनाया गया।


 अपने वक्तव्य में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने छोटे से कार्यकाल में किसानों के लिए जो ठोस कदम उठाए वह आज तक किसी दूसरे ने नहीं उठाये।

उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का पूरा श्रेय उन्हें जाता है चौधरी चरण सिंह विभिन्न पदों पर रहते हुए उत्तर प्रदेश की सेवा की एवं उनकी ख्याति एक ऐसे कड़क नेता के रूप में हो गई थी जो प्रशासन में अक्षमता भाई भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते थे प्रतिभाशाली सांसद एवं व्यवहारवादी चौधरी चरण सिंह अपनी वाक्पटुता एवं दृढ़ निश्चय के लिए जाने जाते थे 

ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कनौजिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में चौधरी चरण सिंह ने जोत अधिनियम 1960 को लाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी यह अधिनियम जमीन रखने की अधिकतम सीमा को कम करने के उद्देश्य से लाया गया था ताकि राज्य भर में इसे एक समान बनाया जा सके। सत्य प्रकाश शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा की चौधरी चरण सिंह जैसे देश में कुछ ही राजनेता ऐसे हुए हैं जिन्होंने लोगों के बीच में रहकर सरलता से कार्य करते हुए इतनी लोकप्रियता हासिल की है 

कार्यक्रम के दौरान शमशाद सिद्दीकी, आशुतोष त्रिपाठी,डॉ रामकृष्ण राजपूत, डॉ रामनिवास, आदिल वारसी ,राजेश कुमार ,निहाल, रिहान ,अभिषेक पटेल सहित दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form