तेल कटिंग के धंधे पर अंकुश नहीं लगाये जाने पर विधायक सरयू राय ने जताई नाराजगी



जमशेदपुर : बर्मामाइंस क्षेत्र में संचालित अवैध स्क्रैप टाल और तेल कटिंग के धंधे पर अंकुश नहीं लगाये जाने पर विधायक सरयू राय ने नाराजगी जताई है.उन्होंने गुरुवार को क्षेत्र का भ्रमण कर अवैध स्क्रैप टाल और तेल कटिंग का जायजा लिया.इस दौरान उन्होंने पाया कि भारत पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड के डिपो से निकलने वाली पेट्रोल और डीजल की कटिंग होती है.उन्हें अवैध स्क्रैप टाल चलने के प्रमाण भी मिले. 


सरयू राय ने एक बताया कि अवैध स्क्रैप टाल का एक स्थान तो बर्मामाइंस थाना से 50 मीटर की दूरी पर है.दो दिन पहले उन्होंने 24 घंटे के भीतर प्रशासन से अवैध स्क्रैप टाल और अवैध तेल कटिंग पर रोक लगाने की मांग की थी और पहल नहीं होने पर मुख्यमंत्री के समक्ष बातों को रखने की घोषणा की थी. इस बीच अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ उल्टे उनके भाजमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा को पुलिस ने बिरसानगर थाना में बुलाकर बैठा दिया.


 एसएसपी से बात करने पर उन्होंने खुफिया तंत्र से सूचना प्राप्त होने की बात कही. उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि आपकी खुफिया तंत्र ऐसी ही क्षमता से काम कर रही है तो शहर में सुशासन व्यवस्था का भगवान ही मालिक है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form