धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों के ढेर पर पीएम मोदी कसा तंज, पाई-पाई लौटानी पड़ेगी

a453.jpeg

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों की तस्वीर साझा कर प्रधानंमत्री मोदी ने बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री ने छापे की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। यह मोदी की गारंटी है। गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद धीरज साहू के तकरीबन आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार को आयकर विभाग ने छापा मारा था। छापेमारी गुरुवार को भी जारी रही। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने धीरज साहू और उनके करीबियों के ठिकानों से 200 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। हालांकि, अभी नोटों की काउंटिंग जारी है। रकम बढ़ सकती है।


प्रधानमंत्री ने धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर दैनिक भास्कर में छपी खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि देशवासी इन नोटों का ढेर देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। यह मोदी की गारंटी है। 


गौरतलब है कि आयकर विभाग ने बुधवार को ओडिशा के बौध, बोलांगीर, रायगढ़ा और संबलपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और झारखंड के रांची और लोहरदगा में छापा मारा था। छापेमारी में आयकर विभाग ने सांसद धीरज साहू के ओडिशा स्थित बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के सतपुड़ा कार्यालय में 9 आलमारी में रखे 200 करोड़ रुपये से अदिक कैस बज्त किया है। पुलिस ने रुपयों को बैंक तक ले जाने के लिए 157 बैग मंगाए थे लेकिन यह कम पड़ गए। नोट गिनने के लिए लाई गई 2 मशीनें भी खराब हो गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form