RVS कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में रंगारंग “प्रारंभ” के साथ नये सत्र की शुरुआत



जमशेदपुर: स्थानीय आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को नए सत्र की शुरुआत हुई. इस अवसर पर रंगारंग “प्रारंभ” शीर्षक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का का उदघाटन मुख्य अतिधि पिलटगार्ड फिल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट हेड उदय शंकर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया.

 इस दौरान मंच पर मुख्य अतिथि के अलावा कॉलेज के अध्यक्ष बिंदा सिंह, विशिष्ठ अतिथि उक्त कंपनी के एचआर हेड सुरजीत पांडा, प्रोडक्शन इंचार्ज बीरेन्द्र यादव, कॉलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, कार्यकारी सदस्य शक्ति सिंह, प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी एवं अन्य उपस्थित थे. अतिथियों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए उदय शंकर ने कहा कि किताबों को अपना दोस्त बनाइए, क्योंकि भविष्य संवारने के लिए उससे अच्छा दोस्त और साधन दूसरा नहीं हो सकता है। शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि अपने नए छात्रों को देखकर काफी खुशी हो रही है और हम चाहते हैं कि आप जब इस कॉलेज से पढ़-लिख कर नौकरी में जाएं तो आपके माता-पिता और कॉलेज को आप पर गर्व महसूस हो. 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि आप सब अपनी पढ़ाई अच्छी तरह पूरी करें. कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं का पूरा फायदा आप को मिलेगा. यह आप पर निर्भर करता है कि आप कितना ज्यादा से ज्यादा इन सुविधाओं का फायदा उठाते हैं. उन्होंने कहा कि आप एक अच्छे और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के मालिक तभी बनेंगे जब आप अनुशासन में रहेंगे. तत्पश्चात “प्रारंभ-2023″ मंट 2022 के छात्रों ने नवनामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये. सबसे पहले ग्रुप डांस ज्योति एंड ग्रुप और पुष्कर एंड ग्रुप ने प्रस्तुत किया. सोलो गीत रोशन और उत्तम ने प्रस्तुत किया। 

समारोह में जैमिंग, रैम्प वॉक, लेजी ग्रुप डांस के अलावा मिस्टर एंड मिस फ्रेशर्स का चुनाव हुआ. इसमें उत्तम कुजूर (सीएसई) मिस्टर फ्रेशर एवं श्रुति कुमारी (बीसीए) मिस फ्रेशर चुनी गयी. मंच संचालन डॉ सुधीर झा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विक्रम शर्मा ने किया. इस अवसर पर डॉ रेखा तिवारी, प्रो सुशांत महंती, प्रो जीवन कुमार, प्रो ठाकुर, प्रणव कुमार गौतम, डॉ एसपी सिंह, डॉ सूर्य बहादुर, डॉ सुब्रतो महतो डॉ सुधीर झा, प्रो अमित सिन्हा समेत कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form