चाईबासा:- सदर प्रखंड के सालीहातु गांव में टेकराहातु पंचायत का 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अबुआ आवास,आधार कार्ड,जॉब कार्ड,श्रम कार्ड,जन्म,जाति, आवासीय,आय,वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि का आवेदन पंचायत वासियों से लिया गया। मौके पर कल्याण विभाग की ओर से बीडीओ अमिताभ भगत, अंचलाधिकारी बुड़ाए सारु एवं सांसद प्रतिनिधि दिकू सावैयां के हाथों पंचायत के उमवि. नीमडीह और उमवि मुंडुएदेल के आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को साइकिल क्रय हेतु प्रति छात्र चार हजार पांच सौ रुपये एवं जेएसएलपीएस के महिला समूहों बयालीस लाख रुपए का लोन का चेक दिया गया। मौके पर बाल विकास परियोजना की ओर से गोद भराई एवं मुंह जुठी रस्म अदायगी किया गया। बीडीओ कार्यालय द्वारा पंचायत के जरुरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। वहीं वन विभाग द्वारा पौधे का वितरण किया गया।
मौके पर बीडीओ एवं अंचलाधिकारी ने पंचायत वासियों से आह्वान किया कि वे सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी लें और अपने परिवार को लाभ पहुंचाएं। सरकार द्वारा विभिन्न तरह के कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन जानकारी के अभाव में जनता इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। लिहाजा जानकारी लेकर विभिन्न विभाग आपके द्वार तक पहुंच रही है। इसका लाभ अवश्य लें। अंचलाधिकारी बुड़ाए सारु ने विस्तार से भूमि खरीद-बिक्री व नामांतरण संबंधी जानकारी दी। मौके पर कई लोगों ने अंचलाधिकारी को जमीन का गलत नामांतरण की जानकारी दी।
मौके पर टेकराहातु के मुखिया चांदमनी कालुंडिया,मतकमहातु मुखिया जुलियाना देवगम हरिला पंचायत मुखिया जगमोहन सावैयां,शिक्षा विभाग के बीपीओ जयपाल जामुदा,शिक्षक कृष्णा देवगम,हरिशंकर प्रसाद ,खूंटा मुंडा सिकंदर बारी,नीमडीह मुंडा कृष्ण बारी,कुंदुबेड़ा मुंडा लुकना पुरती,वार्ड सदस्य सावित्री पान,पांडु कालुंडिया व काफी संख्या में पंचायत वासी मौजूद थे।