हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर : दुनियाभर के खिलाड़ियों का रांची आगमन होगा शुरू, भारत का पहला मुकाबला 13 जनवरी को अमेरिका से

hocky.jpg

रांची :हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर (Hockey Olympic Qualifier) में हिस्सा लेने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी रांची में जमा होंगी। बता दें कि टूर्नामेंट का आयोजन 13 जनवरी से रांची, मोरहाबादी के जयपाल सिंह स्टेडियम में होगा। मिली खबरों में बताया गया है कि अगल सप्ताह से दुनियाभर के खिलाड़ियों का रांची आगमन शुरू हो जायेगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारतीय महिला टीम 3 जनवरी को रांची पहुंच जायेगी। टीम के रुकने का प्रबंध राजधानी के पार्क प्राइम होटल में किया गया है। इसी दिन अमेरिका और इटली की टीम भी रांची पहुंचेगी। इन अमेरिकी टीम होटल रेडिसन ब्लू में रुकेगी तो इटली की टीम के लिए पार्क प्राइम होटल में कमरे बुक किये गये हैं। 

6 जनवरी को क्रेच रिपब्लिकन और जर्मनी की टीम राजधानी पहुंचेगी। इन दोनों टीमों के रहने का ठिकाना रेडिसन ब्लू में होगा। 7 जनवरी को चिली, जापान औऱ न्यूजीलैंड की टीम रांची पहुंचेगी। इनके लिए होटल चाणक्य बीएनआर में कमरे बुक किये गये है। टूर्नामेंट के ऑफिशियल्स 11 जनवरी को रांची पहुंचेंगे। ये अधिकारी होटल सी लेक सरोवर में रुकेंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है। 


बता दें कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम के अलावा 8 और अलग-अलग टीमें होगी। इस प्रतियोगिता में भारत की महिला टीम की पहली टक्कर 13 जनवरी को अमेरिकी टीम से होगी। वहीं टीम इंडिया में झारखंड की सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को शामिल किया गया है। एक बार फिर से झारखंड की बेटियां अपने घरेलु मैदान पर खेल का जौहर दिखाएंगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form