गुटखाखोर बहू की शिकायत लेकर थाने पहुंचा पति, बोले हुजूर! पत्नी यहां-वहां थूकती है

gutka.jpg

आगरा : पति-पत्नी के अलग होने के कई अजीबों गरीब मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश के आगरा से जो एक मामला सामने आया है वह वाकई चौंकाने वाला है। यहां 6 महीने पहले एक कपल की शादी हुई थी। इसके बाद पति को पता चला कि उसकी पत्नी को गुटखा खाने की लत है। उसने पत्नी को समझाया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद वह छिपकर गुटखा खाती रही। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि शख्‍स ने पत्नी को मायके भेज दिया। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में सुलह कराई गई, लेकिन पत्नी ने गुटखा खाना नहीं छोड़ा।  इस बार गुस्साए पति ने ऐसा कांड किया कि पुलिस को केस दर्ज करना पड़ा है। पति समेत घर के सभी लोग बहू को गुटखा ना खाने के लिए लगातार समझाते रहे लेकिन उसने किसी की एक भी नहीं सुनी। वह घूंघट में गुटखा खाती रही। 

वहीं, पत्नी ने अपने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। उसने लिखित में पुलिस को तहरीर दी थी। परेशान पति का कहना है कि उसकी पत्नी सुबह उठते ही घूंघट में गुटखा खाकर घर का काम करती है और यहां-वहां थूकती है। परिवार ने कई बार विरोध किया, समझाया भी लेकिन वो मानने को तैयार नहीं। तंग आकर मैंने पत्नी को छोड़ दिया। जिसपर अब वो मुझपर झूठे आरोप लगा रही है। 

मामले में महिला का कहना है कि उसके पति दहेज की मांग पूरी नहीं करने की वजह से ऐसा किया है। पत्नी का आरोप है कि सुसराल में उसका उत्पीड़न किया जाता है। पति उसे छोड़ना चाहता है। इसलिए गुटखा खाने की बात कहकर छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। यदि गुटखा खाने से रिश्ते टूटते, तो कितने ही घरों में तलाक हो जाता। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉक्टर अमित गौड़ ने बताया कि पति चाहता है पत्नी गुटखा खाना छोड़ दे लेकिन पत्नी गुटखा खाना नहीं छोड़ना चाहती। फिलहाल, कॉउंसलर के समझाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। दंपति को अगली तारीख दी गई है। 

काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने भी अपनी बात रखी. बताया कि सच है कि वह गुटखा खाती है, लेकिन साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखती है। शादी के दो दिन बाद ही पति उसे मायके छोड़ आए थे. इसके बाद लाने नहीं नहीं आ रहे थे। पति बात-बात में उसे टोकते रहते हैं। इसलिए उनका यह रवैया उसे ठीक नहीं लगता है। वहीं तीन तारीखों में भी समझौता न हो पाने के कारण संबंधित थाने में ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी हो चुके हैं। बता दें कि परिवार न्यायालयों से प्राप्त एक आरटीआई के अनुसार प्रत्येक दिन 30 से अधिक वाद न्यायालय में दायर किए जा रहे हैं। पति-पत्नी के बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिए पुलिस परिवार परामर्श केंद्र चला रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form