'आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत आज सरायकेला मे विभिन्न पंचायतों तथा नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में शिविर का आयोजन


सरायकेला चांडिल प्रखंड के चिलगु में आयोजित शिविर में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं माननीय विधायक श्रीमती सविता महतो हुए उपस्थित

*विभिन्न कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विभिन्न स्टॉल का निरिक्षण कर सुयोग्य लाभुकों के बिच परिसम्पतीयों का किया गया 

 'आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत आज सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला, गम्हरिया, राजनगर, चांडिल तथा इचागढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायत मे पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। वही नगर निकाय क्षेत्र के नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड संख्या 11-12 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी तथा योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया गया वहीं दर्जनों लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की लाभ प्रदान की गई।



चांडिल प्रखंड के चिलगु में माननीय इचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो के साथ उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक  हुए उपस्थित

 'आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत आज चांडिल प्रखंड के चिलगु पंचायत में माननीय इचागढ़ विधायक श्रीमती सबिता महतो के साथ जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार उपस्थित हुए।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त नें कहा कि राज्य सरकार द्वारा आगामी 26 दिसंबर 2023 तक प्रत्येक प्रखंड में क्रमवार आयोजित किया जा रहे 'आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी तथा आवेदन प्राप्त किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा इस आयोजन के क्रम में कई लोगों को ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। तथा इसके साथ सरकार के जनकल्याणकारी योजना के तहत चयनित लाभुकों के बिच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जा रहा है। आप अपने नजदीकी पंचात में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतू आवेदन करें। उन्होंने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के उदेश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्रीमती सविता महतो ने कहा कि सरकार लोगों के हित में यह अभियान लगातार तीसरे चरण में संचालित कर रही है, लोगो को योग्यतानुसार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना, लोगो के समस्याओं के समाधान का ऑन द स्पॉट निष्पादन करना अभियान का मुख्यमंत्री उदेश्य है, उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में आयोजित शिविरों में देखा जा रहा है कि लोक कार्यक्रम में उपस्थित हो अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर रहे हैं, कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं की भागीदारी हो रही है, सरकार महिलाओं को सशक्त कर स्वरोजगार से जोड़ने तथा बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र आगे बढ़ने के लिए सहयोग राशि प्रदान कर रही है ताकि परिवार के साथ समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सकें, उन्होंने कहा कि गरीब एवं वंचित परिवार को विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु शिविर के माध्यम से विभिन्न स्टाल लगा योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर लाभ प्रदान किया जा रहा है। आवेदन प्राप्त आप लोग अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें तथा दूसरों को भी प्रेरित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form