सरायकेला: ईचागढ़ प्रखंड के टीकर पंचायत में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सविता महतो एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने किया।
इस दौरान अपने संबोधन में विधायक सविता महतो ने लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के योजनाओं का लाभ सुयोग्य लोगों को लेने की अपील किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने सात बुजुर्ग महिलाओं के बीच कंबल का भी वितरण किया।इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा कुल 23 स्टॉल लगाया गया था।
जहां टीकर पंचायत के काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में कई चयनित लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र वितरण,जॉब कार्ड वितरण, सखी मंडल से जुड़े महिलाओं के बीच सीसीएल चेक वितरण, फूलों झानो आशीर्वाद योजना के तहत चेक वितरण, दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राई साइकिल सहित दर्जनों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।
टीकर पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 1770 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 243 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकु महतो,अंचलाधिकारी दीपक कुमार,मुखिया मेनका सिंह मुंडा,विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो,रोजगार सेवक सदानंद महतो,आदि काफी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे।
