विकसित भारत संकल्प यात्रा: जेम्को में लगा शिविर, कई लोगों ने उठाया योजनाओ का लाभ



जमशेदपुर :  केंद्र सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत जेम्को स्थित शहीद भगत सिंह चौक में शनिवार को कैंप लगाया गया. इसमें हेल्थ कैंप, स्वाइल हेल्थ कार्ड, आधार अपडेशन, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम उज्जवला योजना आदि के स्टाल लगाए गए थे. बता दें कि सरकार द्वारा जिले में 16 दिसंबर से इसकी शुरुआत की गई है. इसमें एक वैन के जरिए लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं खास तौर पर 17 फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी जा रही है.


जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सिटी मिशन मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई है. इस कैंप के जरिए पीएम उज्जवला योजना, आधार कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना जैसी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. जिले में यह दो पालियों में आयोजित हो रहा है. उन्होंने बताया कि यहां आकर लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. जहां शिविर लगाया जा रहा है वहां वैन में लगे बड़ी एलईडी स्क्रीन में रिकार्डेड विडियो मैसेज दिखाया जा रहा है. इसमें उन लोगों की सक्सेस स्टोरी दिखाई जा रही है, जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form