अपराधी सुकुमार दास की पत्थर से कूचकर हत्या का प्रयास



आदित्यपुर : सरायकेला–खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में माझी टोला निवासी सुकुमार दास पर जानलेवा हमला किया गया. अपराधियों ने सुकुमार दास की हत्या करने के उद्देश्य से पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसके सिर को पत्थर से कूचकर नाले में फेंक दिया. देर शाम सुकुमार को घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम सुकुमार को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरा और मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच उसके सिर को पत्थर से कूच दिया गया और उसे अधमरा कर नाले में फेंक दिया गया. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. बता दे कि सुकुमार दास पर दिसंबर 2020 में बालू कारोबारी सुजॉय नंदी को हत्या का आरोप है. इसके अलावा आदित्यपुर और गम्हारिया थाना में भी आर्म्स एक्ट जैसे आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form