पलामू : CBI की टीम ने पोस्टल असिस्टेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

cbi_p.jpg

पलामू : पलामू, मेदिनीनगर में CBI की टीम ने पोस्टल असिस्टेंट संजय गुप्ता को 15000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। संजय गुप्ता मेदिनीनगर मुख्य डाक अधीक्षक कार्यालय में पोस्टेड हैं। CBI को संजय गुप्ता के खिलाफ गुप्त तरीके से शिकायत की गयी थी। शिकायत मिलने के बाद CBI की टीम ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्ता को गिरफ्तार किया है। CBI की टीम, खबर लिखे जाने तक गुप्ता से पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर शहर के मुख्य डाकघर में CBI की रेड से खलबली मची हुई है। 

मिली खबरों में बताया गया है कि CBI की टीम मुख्य डाकघर के कागजों को खंगालने में जुटी हुई है। वहीं, CBI अधिकारियों का एक दल गिरफ्तार संजय गुप्ता से पूछताछ कर रहा है। उसके कंप्यूटर और मोबाइल को खंगाला जा रहा है। हालांकि CBI टीम ने गुप्ता की गिरफ्तारी की बाबत कुछ भी बोलने से फिलहाल इनकार कर दिया है। छापेमारी के दौरान पूरे डाकघर परिसर में खलबली मची रही है। खबर लिखे जाने तक CBI की टीम डाक अधीक्षक कार्यालय में ही जमी हुई है।  

बता दें कि मेदिनीनगर मुख्य डाकघऱ शहर के मध्य में है। इस कारण यहां से आम आदमी के साथ कारोबारी भी कई तरह की सेवाएं लेते हैं। डाकघर में बैंकिंग, बचत खाता से लेकर कम वजन की सामग्री को भी  दूसरे शहरों में डिस्पैच करने का काम यहां से किया जाता है।  इस कारण मुख्य ड़ाकघर का कारोबारी सरोकार अधिक है। कयास लगाया जा रहा है कि संजय गुप्ता की गिरफ्तारी का संबंध किसी व्यवसायिक हित को साधने से संबंधित हो सकता है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form