आदित्यपुर : नो पार्किंग जोन का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों को जुर्माना

जमशेदपुर : सरायकेला जिले में मुख्य मार्ग के किनारे नो पार्किंग जोन में खड़ी करने वाले बड़ी वाहनों से एमवीआई एक्ट के तहत जुर्माना वसूलना अभियान सोमवार को भी जारी रहा. जिले के यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया आज बड़े वाहन कांड्रा-सरायकेला मार्ग में वैसे जगहों पर पार्किंग कर रखे थे जो बस स्टॉपेज के लिए चिन्हित है. चालक यात्री शेड के जगह को कब्जा कर वाहनों की पार्किंग कर रखी थी. आज ऐसे 45 बड़ी वाहनों के विरूद्ध ट्रैफिक पुलिस के द्वार जुर्माना वसुलने की कार्रवाई की है. अमलगम स्टील कंपनी के सामान लेकर आए वाहन बस स्टॉपेज को कब्जा कर रखा था.


सोमवार को उनके विरूद्ध कार्रवाई की गई है. इसे ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को देख सभी खड़े वाहन के ड्राइवर इधर-उधर अपने गाड़ियों को लेकर भागने लगे. बता दें कि कंपनी प्रबंधकों को पहले से ही हिदायत दी गई है कि वे अपने यहां माल लेकर आने वाले वाहनों को मुख्य मार्ग पर खड़ी करने से रोकें अन्यथा उनके विरूद्ध भी कार्रवाई हो सकती है. जिससे कंपनी प्रबंधकों में असमंजस की स्थिति है. यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कंपनियों को रिमाइंडर नोटिस भेजा जा रहा है और उन्हें लगातार कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form