शर्मनाक: पहले कपड़े उतरवा महिला को घुमाया,फिर खंबे से बांधकर की पिटाई, जानें पूरा मामला



नई दिल्ली : कर्नाटक से एक अमानवीय घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की फिर उसके सारे कपड़े उतरवाकर गांव में घुमाया और बिजली के खंबे से बांध दिया। पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

कर्नाटक से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक कुछ लोगों एक महिला को बिजली के खंबे से बांधकर पीटा और उसके पूरे कपड़े उतार कर घुमाने की घटना को अंजाम दिया है। कुछ देर बाद घटना स्थल पर पहुंची ने महिला को खंबे से उतारा और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

घटना सामने आने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि घटना में संलिप्त लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘इसने पूरे समाज का सिर शर्म से झुका दिया है। हमारी सरकार किसी भी कारण से ऐसे जघन्य कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी। मामले के सिलसिले में पहले ही कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा, ''दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी पूरी जिम्मेदारी है।''

बेलगावी पुलिस आयुक्त सिद्धरामप्पा ने बताया कि घटना सोमवार की देर रात की है। उन्होंने आगे कहा कि सुबह 4 बजे सूचना मिलने पर, हमारे पुलिस सब इंस्पेक्टर ने गांव का दौरा किया, उसके बाद अन्य वरिष्ठ अधिकारी आए और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि काकती पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वर घटना का स्थल का दौरा किया और घटना को अमानवीय बताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 10 से 15 लोगों ने घर में अकेली महिला पर हमला किए। पुलिस ने महिला को बचाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने कहा, ‘ घटना के जिम्मेदार सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि घर से भागे प्रेमी - प्रेमिका को वापस लाना का प्रयास किया जा रहा है। यह एक वास्तव में शर्मनाक घटना है। पुलिस कानून कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form