Adityapur : प्रदूषण के खिलाफ कांड्रा के ग्रामीण हुए गोलबंद



आदित्यपुर :  प्रदूषण के खिलाफ गुरुवार को कांड्रा के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है. ग्रामीण सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है. प्रदर्शन का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह, भ्रष्टाचार नियंत्रण के राहुल देव महतो, पूर्व उपमुखिया अनिल सिंह, संजय मोहंती कर रहे थे. प्रदर्शन में कांड्रा बाजार के दुकानदार समेत काफी संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए. लोगों ने प्रदूषण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने कहा कि प्रदूषण दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. अगर यही हाल रहा तो प्रदूषण के कारण लोग बीमार पड़ जाएंगे. उन्होंने प्रदूषण विभाग से प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. भ्रष्टाचार नियंत्रण के राहुल देव महतो ने कहा कि प्रदूषण कम होना चाहिए. यदि प्रदूषण फैल रहा है तो लोग बीमार पड़ेंगे. प्रदूषण को मुख्यत: पेड़ पौधे, घरों की छत, सड़क, खेतों, तालाबों, विद्यालयों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. यहां तक कि कांड्रा मुख्य सड़क से आयरन ओर एवं कोयला लदे ट्रक वहां से गुजरते हैं. इसमें तिरपाल भी नहीं ढका होता है, जिसके कारण सारा डस्ट रोड पर ही गिरता है. इतना ही नहीं हवा चलने के कारण सारा डस्ट लोगों के घरों, कांड्रा बाजार में स्थित मिष्टान्न भंडारों, होटलों आदि दुकानों में चला जाता है. इस कारण दुकानदारों को काफी दिक्कत होती है. उन्होंने कहा कि यदि प्रदूषण विभाग इसके खिलाफ कार्यवाही नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा. जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह, भ्रष्टाचार नियंत्रण के राहुल देव महतो, संजय मोहंती, देबू अग्रवाल समेत काफी संख्या में दुकानदार व महिला पुरुष इस बात का जमकर विरोध किया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form