आदित्यपुर : टाटा-कांड्रा-सरायकेला मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर भाजपाइयों ने गुरुवार को डीसी सरायकेला को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में टाटा कांड्रा सरायकेला के मुख्य सड़क की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा गया है कि यह सड़क का पिछले साल फरवरी मार्च में मेंटेनेंस का काम हुआ था. अब कांड्रा से लेकर सरायकेला तक पूरे सड़क पर गड्ढे हो चुका है. इसकी जांच होनी चाहिए. भाजपाइयों ने डीसी को बताया कि स्थानीय विधायक द्वारा सिर्फ चहेते लोगों को टेंडर मैनेज कर काम दिया गया था.
उसका परिणाम है कि एक साल के अंदर सड़क बदहाल हो गया है. ज्ञापन सौंपने की जानकारी देते हुए गणेश महाली ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झामुमो के गठबंधन की सरकार है और इस विभाग के मंत्री भी कांग्रेस कोटे का है तो भ्रष्टाचार होना लाजिमी है. उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस-झामुमो की सरकार है, वहां भ्रष्टाचार होना लाजिमी है. ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव और रमेश हांसदा शामिल थे.
