Adityapur: आरपीएफ ने छापेमारी कर 2 टन स्क्रैप के साथ 2 को पकड़ा, भेजा जेल

सरायकेला :  रेलवे सुरक्षा बल (RPF) आदित्यपुर पोस्ट ने दो शातिर बदमाशों को चोरी के रेलवे के सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. गिरफ्त में आए दोनों युवक जमशेदपुर जुगसलाई के रहनेवाले हैं. इनका नाम मोहम्मद सलाउद्दीन उर्फ राजा और मोहम्मद कलीम बताया जाता है. बता दें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र के राम मड़ैया बस्ती में अवैध टाल चल रहे हैं जिसमें चोरी के वाहनों की कटिंग और रेलवे के चुराए स्क्रैप को बेचा जाता है. आरपीएफ आदित्यपुर पोस्ट ने इसी टाल पर छापेमारी कर दोनों आरोपियो को रेलवे के स्क्रैप के साथ गिरफ्तार किया है. रेल पुलिस ने बताया कि इनके पास से करीब दो टन रेलवे का स्क्रैप बरामद हुआ है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form