जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कालिंदी बस्ती स्थित कालिंदी क्लब के पास ब्राउन शुगर बेच रहे रवि किशोर पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रवि के पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया है. शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रवि भुइंयाडीह का रहने वाला है.
वह पूर्व में भी नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में जेल जा चुका है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात वह कालिंदी क्लब के पास ब्राउन शुगर बेच रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में उसके पास से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.
