AJSU पार्टी ने केंद्रीय समिति का किया ऐलान , 498 सदस्यीय पदाधिकारियों के नाम कल सामने आएंगे

a594.jpeg

रांची: मंगलवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। डॉ. देवशरण भगत ने 498 सदस्यीय केंद्रीय समिति का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों के नाम का ऐलान कल किया जाएगा। केंद्रीय महाधिवेशन आजसू पार्टी की सर्वोच्च बॉडी है। जहां नीतियां बनती है, भावी कार्यक्रम बनते हैं, संविधान में संशोधन किया जाता है और संगठन के केंद्रीय समिति और केंदीय पदाधिकारी को नया दायित्व दिया जाता है।

29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 3 दिवसीय पार्टी का केंद्रीय महाधिवेशन का समापन हुआ था। महाधिवेशन में गांव,पंचायत, प्रखंड, जिला एवं केंदीय पदाधिकारी के साथ-साथ राज्य के आम नागरिक, विशेषज्ञ, बुद्धिजीवी, देश-विदेश से अपने विचारों एवं अनुभवों को झारखंड के हित के लिए एक मंच में रखा। पार्टी ने केंद्रीय महाधिवेशन को सिर्फ पार्टी का महाधिवेशन नहीं बल्कि आम जनमानस को एक वैचारिक मंच देने का काम किया था।

पहली बार गांव से लेकर देश-विदेश तक के लोगों ने महाधिवेशन में भाग लिया। यह ऐतिहासिक महाधिवेशन था। इसी क्रम में संगठन के केंद्रीय समिति के सदस्यों की घोषणा केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के अनुमोदन के बाद कि गई। केंद्रीय महाधिवेशन में लिए गए निर्णय के अनुसार केंद्रीय समिति में 50 प्रतिशत युवा, 30 प्रतिशत महिला के साथ साथ सभी जाति, धर्म, क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में आज राज्य के सभी 24 जिलों से कुल 498 केंद्रीय समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। 

कल केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। पार्टी के केंद्रीय समिति में प्रदेश का चेहरा नेतृत्व के रूप में दिखाई देगा। राज्य में परिवर्तन की लड़ाई में युवाओं को आगे आना होगा। बेहतर झारखण्ड बनाने के लिए सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी आजसू पार्टी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form