अक्षत कलश यात्रा में शामिल हुए रामभक्त



बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अवस्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में अयोध्या से पूजित अक्षत कलश को संकीर्तन मंडली तथा शंख ध्वनि के साथ मंदिर में लाया गया जहां पूजा अर्चना की गई. इस अवसर पर आसपास के सैकड़ों राम भक्त उपस्थित होकर पूजा अर्चना किये. तत्पश्चात नगर परिक्रमा करते हुए शीतला मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना की गई. वहां सैकड़ों भक्तों ने अक्षत कलश का दर्शन किया.

पुनः कलश को लेकर साकरा पंचायत अवस्थित मालबांधी संकट मोचन मंदिर में रखा गया. वहां से 27 दिसंबर को 26 पंचायतों में अयोध्या राम मंदिर के निमंत्रण सह वितरित किया जाएगा. साथ ही प्रत्येक घर में राम मंदिर उद्बोधन के दिन पंच प्रदीप जलाने का आव्हान किया जाएगा. समीर सेनापति, कल्याण श्यामल, प्रदीप पांडे, कल्याण महाराज, राजा मंडल, धीरेंद्र पांडे, गौरी शंकर महतो, भज हरि साहू, दिनेश कुमार सहित अनेक राम भक्त उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form