जमशेदपुर : शहर के बर्मामाइंस एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित हो रहे अवैध स्क्रैप टाल, तेल कटिंग एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा ने एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इसमें काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने नारेबाजी कर अवैध कारोबार का संचालन बंद करने तथा इसका संरक्षण प्रदान करने वाले नेताओं और इसमें संलिप्त अधिकारियों पर कारवाई करने की मांग की. धरना-प्रदर्शन की अगुवाई भाजमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने की. धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, महासचिव आशिष शितल मुंडा शामिल थे.
भाजमो नेताओं ने इस संबंध में एक ज्ञापन एसएसपी को सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के विभिन्न थाना के अधिकारियों की मिली भगत से अवैध स्क्रैप टाल, तेल कटिंग, बालु चोरी, सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री, चोरी-छिनतई आदि अवैध गतिविधियां धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं. जिसमें से बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध स्क्रैप टाल का संचालन और तेल कटिंग का कार्य व्यापक स्तर संचालित हो रहा है. इन गतिविधियों का संचालन थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों की संलिप्ता और किसी बड़े नेता के संरक्षण में हो रहा है. बर्मामाइंस क्षेत्र में उक्त गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में थाना प्रभारी से कई बार शिकायत की गयी परंतु उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. एक अवैध स्क्रैप टाल तो थाना के ठीक 50 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है. भाजमो ने ऐसे गैरकानूनी गतिविधियों का संचालन बंद करने और इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.
प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, काशीनाथ प्रधान, दुर्गा राव, आजाद गिरी, हरिदयाल राय, राजकुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, विशाल सिंह, रवि कुमार, चंदन कुमार, अमित राम, अजय रजक, हरेराम सिंह, सुधीर सिंह, विजय सिंह, शंकर कर्मकार, जयप्रकाश सिंह, विनोद यादव, प्रेम सक्सेना, असीम पाठक, अनिकेत सावरकर, शेषनाथ पाठक, दीपु ओझा, अनंत ठाकुर, नवीन कुमार, अमर चंद्र झा, विजय सिंह, काकोली मुखर्जी, रंजीता राय, सरिता पटेल, पिंकी विश्वास, लाल बाबु, राघवेंद्र प्रताप सिंह, गोल्डन पांडेय, नंदिता गगराई, बबलू सिंह, किशोर सिंह, विजय लक्ष्मी, संजीव कामत, शमशेर, इंदु शेखर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
