
PRABHAT VISION DESK: झारखंड में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लूट, हत्याएं, दुष्कर्म, चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। सिर्फ अपहरण के आंकड़े सुनकर आप चौंक जाएंगे। साल 2022 में झारखंड में हर दिन करीब चार किडनैपिंग के मामले दर्ज किए गए। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किए गए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में हर दिन करीब चार किडनैपिंग की घटना को अंजाम दिया गया।
इस आंकड़े को देखें तो राज्य में हर 6 घंटे पर एक किडनैपिंग के मामले दर्ज हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक बीते 3 साल का आंकड़ा सबसे अधिक है। साल 2020 में 923, 2021 में 1159, साल 2022 में 1265 अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 2020 में 1210, 2021 में 819, 2022 में 1115 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
आंकड़ों की माने तो महिला पीड़ितों की संख्या सबसे अधिक है। 2020 में 923 मामले अपहरण के दर्ज किए गए इनमें महिला पीड़ितों की संख्या 649 है नाबालिग की संख्या 346 है। 2021 में अपहरण के 1159 मामले दर्ज किए गए इसमें महिला पीड़ितों की संख्या 684, नाबालिग पीड़ितों की संख्या 477 है। 2022 में 1265 मामले दर्ज किए गए इसमें पीड़ित महिलाओं की संख्या 654 है जबकि नाबालिग पीड़ितों की संख्या 611