Jamshedpur: भाजपा ने हेमंत सोरेन की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ हवन



जमशेदपुर : भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है. कहा है कि उन्होंने पिछले चुनाव में जनता से जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया. इसलिए रविवार को भाजपाइयों ने उन्हें सद्बुद्धि देने की कामना के साथ हवन-अनुष्ठान का आयोजन किया. साकची स्थित जिला कार्यालय में इस अनुष्ठान का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. पुरोहितों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में पूरे विधि-विधान से यज्ञ-हवन सम्पन्न हुआ.

जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन अपने कार्यकाल के चार साल पूरे करने वाले हैं, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं, महिलाओं, सहायक पुलिसकर्मियों, किसानों से वादाखिलाफी करने के साथ शहीद निर्मल महतो की शहादत का अपमान कर अबतक युवाओं को सिर्फ ठगने का कार्य किया है. हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी वादों में युवा, महिला, किसान, विधवा माताओं एवं बहनों, दिव्यांगजनों, पारा शिक्षक एवं जनता से कई लोक-लुभावने वादे किए. परंतु सरकार बनते ही वे अपने वादों को भूलकर और जनता के हितों की चिंता छोड़कर अपने और अपने परिवार के विकास की चिंता में लग गए. मुख्यमंत्री को उनके चुनावी वादों को याद दिलाने और उनके सद्बुद्धि एवं सरकार की संवेदनशीलता हेतु यह सामूहिक यज्ञ हवन का आयोजन किया गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form